-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वीपीवी स्कूल गुरुकुल में भव्यता से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के पाइपलाइन रोड स्थित मकरेड़ा के वीपीवी स्कूल गुरुकुल में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के पाइपलाइन रोड स्थित मकरेड़ा के वीपीवी स्कूल गुरुकुल में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में वैदिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णदेव आर्य ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर ही जन्मोत्सव को सार्थक बनाया जा सकता है। कृष्णदेव आर्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण योगेश्वर, वेदज्ञ, नीतिनिपुण, कर्मशील, सात्विक और जितेंद्रिय महापुरुष थे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन और चरित्र से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के चरित्र के संबंध में समय-समय पर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलती रही हैं, इसलिए उनके वास्तविक जीवन और आदर्शों को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में मानव हित और धर्म की स्थापना के लिए अनेक प्रेरणादायक कार्य किए। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र के सभ्य और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंजलि शर्मा ने किया। इस अवसर पर अंजना चौधरी, शर्मिष्ठा चौधरी, सीमा श्रीवास्तव, अंशु त्यागी, विकास चौधरी, आकांक्षा वशिष्ठ, काजल, दिव्या अधाना, प्रमोद खारी, देवव्रत आर्य सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
राजस्थान: भैरून्दा में ‘एक पेड़ मां यशोदा के नाम’ अभियान, 300 से अधिक पौधे लगाए
उत्तर प्रदेश: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 100 टोल प्लाजा पर फर्जी रसीदों से टोल वसूली का खुलासा
उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, आज झूले में विराजेंगे बाल गोपाल
उत्तर प्रदेश: महाड़ सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ पर संदेश यात्रा का औरैया में भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश: उसैद घाट स्टीमर सेवा फिर शुरू कराने कलेक्टर से मिले नेता
