Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को हायर सेंटर रेफर, परिवार में मातम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 05:32:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 05:32:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर की छत पर पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर की छत पर पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 10 वर्षीय मासूम को बचाने के चक्कर में उसके 65 वर्षीय दादा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मासूम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी अबरार का 12 वर्षीय पुत्र अहद अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन मियादी लाइन में जाकर उलझ गई। मासूम अहद ने पतंग निकालने के लिए पास ही पड़ी लोहे की एक रॉड उठा ली और उससे पतंग को छुड़ाने का प्रयास करने लगा। लोहे की रॉड जैसे ही हाईटेंशन तार से छुई, जोरदार धमाके के साथ बच्चा करंट की चपेट में आ गया और छत पर ही तड़पने लगा। ​मासूम पोते की चीख-पुकार सुनकर नीचे मौजूद उसके दादा इसरार मेंबर 65 वर्ष पुत्र जुमा खां उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे छत की तरफ दौड़े। जैसे ही उन्होंने झुलस रहे पोते को बचाने का प्रयास किया, वह खुद भी बिजली की तेज चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि दोनों वहीं अचेत होकर गिर पड़े।


​घटना के बाद परिजनों और आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दादा इसरार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मासूम अहद की हालत को बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहाँ वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दोपहर लगभग 11:30 बजे हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक इसरार के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घायल बच्चे के पिता अबरार पॉटरी मिट्टी के बर्तन बनाने के कारखाने में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ​इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।