-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अहरौरा थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी संजीव यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुबाष यादव हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ठेला जब्ती पर हुआ बवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी, जेबकतरा पकड़कर ₹20 हजार रुपए करे बरामद
उत्तर प्रदेश: वाटर कूलर से पीने के पानी की सुविधा शुरू, अन्य यूनिटों में मेंटेनेंस किया जारी
उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती व अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, MTS पब्लिक स्कूल में सफलता का मना जश्न
