Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में हुई युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/09/2026 05:12:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/09/2026 05:12:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे पर भाखड़ा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे पर भाखड़ा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग मोटरसाइकिल से पथरी की दवा लेने मीरगंज आए थे। दवा लेने के बाद वे बाइक से अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भाखड़ा पुल के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद दो लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक व्यक्ति हाईवे पर गिर गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद राजा बाबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन और नेमचंद का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान राजा बाबू पुत्र छेदालाल, निवासी बल्लिया, मीरगंज के रूप में हुई है। हादसे में घायल चंद्रमोहन पुत्र धर्मपाल, निवासी मुगलपुर अलीगंज और नेमचंद पुत्र भीमसेन, निवासी झाऊनगला, सिरौली बताए गए हैं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा सकती है। वहीं हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर भी चिंता जताई है।