Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील पहुंचे ग्रामीण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 06:23:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 06:23:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में ग्रीन सिटी नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी को लेकर भूमि विवाद का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 3 बीघा सरकारी भूमि और ढाई बीघा श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मांग की कि प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश और जांच कराई जाए। यदि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट की भूमि को सुरक्षित कराकर अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने मामले में तहसील प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मामला खुर्जा तहसील क्षेत्र के सौंदा हबीबपुर गांव का है।