-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पत्नी ने दूसरी शादी का लगाया आरोप, पति ने अफेयर का किया दावा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में एक डॉक्टर दंपति का वैवाहिक विवाद अब गंभीर कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में एक डॉक्टर दंपति का वैवाहिक विवाद अब गंभीर कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। महिला डॉक्टर ने अपने रेडियोलॉजिस्ट पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और बेटे की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने के आरोप लगाए हैं। वहीं पति ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए पत्नी पर अपने एक वरिष्ठ डॉक्टर के साथ संबंध होने का दावा किया है। महिला डॉक्टर के अनुसार दोनों की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया। वर्ष 2017 में जन्मे उनके बेटे की गंभीर बीमारी के बावजूद पति ने इलाज और देखभाल में कोई सहयोग नहीं किया। महिला का यह भी आरोप है कि पिछले वर्ष पति ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस संबंध में उन्होंने पहले से घरेलू हिंसा का मामला न्यायालय में दायर कर रखा है। महिला डॉक्टर का कहना है कि हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति ने बिना कानूनी तलाक लिए बिहार की एक युवती से दूसरी शादी कर ली है और वह उसके साथ बरेली के एक फ्लैट में रह रहे हैं। सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं, जहां काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अवैध दूसरी शादी और अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज करने तथा स्वयं और अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है। वहीं, रेडियोलॉजिस्ट पति ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वैवाहिक विवाद पहले से न्यायालय में विचाराधीन है और पत्नी ने व्यक्तिगत रंजिश में झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी अपने एक वरिष्ठ डॉक्टर के साथ विदेश यात्रा पर गई थीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन भूख हड़ताल की दी चेतावनी
Mumbai News: डीपफेक और फर्जी विज्ञापनों के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं श्रुति हासन
उत्तर प्रदेश: खाद वितरण व्यवस्था पर डीएम का सख्त एक्शन, स्टॉक गड़बड़ी पर नोटिस जारी
Honey Trap Case: हनी ट्रैप का काला खेल, अंडरवर्ल्ड से ISI तक का नेटवर्क
