-
☰
No image found.
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज में 15 टन राशन चावल बरामद, तस्करी के आरोप में हेल्पर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज पुलिस स्टेशन को मिली बड़ी कामयाबी। गुप्त सूचना के आधार पर, जंगीपुर पुलिस ज़िले के अन्तर्गत सामशेरगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब १ बजे नेशनल हाईवे १२ पर चसकापुर के पास नाका तलाशी की।
विस्तार
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज पुलिस स्टेशन को मिली बड़ी कामयाबी। गुप्त सूचना के आधार पर, जंगीपुर पुलिस ज़िले के अन्तर्गत सामशेरगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब १ बजे नेशनल हाईवे १२ पर चसकापुर के पास नाका तलाशी की। ये नाका तलाशी अभियान सामशेरगंज के थाना प्रभारी सुब्रत घोष के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने एक संदिग्ध लॉरी को रोककर उसकी तलाशी ली और लगभग १५ टन राशन का चावल बरामद किया। तस्करी के आरोप में लॉरी के हेल्पर को गिरफ़्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए हेल्पर की पहचान सामशेरगंज के शुलीतला इलाके के रहने वाले मेहेबूब आलम (२४) के तौर पर हुई है। गाड़ी का ड्राइवर फरार है। गुरुवार सुबह गिरफ्तार हेल्पर को जंगीपुर सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस ने उसे पांच दिन की कस्टडी में लेने की मांग की। इस बीच, सामशेरगंज पुलिस ने घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़: एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ तेज
उत्तर प्रदेश: महिला जागरूकता ही अपराध और उत्पीड़न से बचाव का सबसे बड़ा हथियार नीलम प्रभात
वेस्ट बंगाल: आय प्रमाण पत्र न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, 30 मिनट तक सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे राधा मोहन दास अग्रवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
