-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: जनता के प्राचार्य डॉ. समीर चंद्र प्रधान को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब
- Photo by :
संक्षेप
छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले के पटेवा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. समीर चंद्र प्रधान की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले के पटेवा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. समीर चंद्र प्रधान की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार, पालकों, ग्रामीणों, शिक्षकों, पूर्व छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में आयोजित यह समारोह करीब पांच घंटे तक चला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. प्रधान के शैक्षणिक योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह को प्रस्तुत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. समीर चंद्र प्रधान को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स इंडिया द्वारा भारत के प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शामिल किया गया था। वहीं एजुकेडर पत्रिका ने उन्हें ‘पीपुल्स प्रिंसिपल’ के रूप में सम्मानित किया था। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने कहा कि डॉ. प्रधान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के जो मानदंड स्थापित किए हैं, वे अन्य प्राचार्यों के लिए प्रेरणादायक हैं। जिला समन्वयक रेखराज शर्मा ने उनकी दूरदर्शिता और कार्यकुशलता की सराहना की। विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल बंजारा ने समारोह को डॉ. प्रधान के विराट व्यक्तित्व का परिचायक बताया। वहीं सेजेस नोडल अधिकारी अमी रूफस ने बच्चों के प्रति उनके समर्पण और स्नेह की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने कहा कि डॉ. समीर चंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व सरपंच सुनील पटेल ने कहा कि उनके प्रयासों से पटेवा का स्कूल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल हुआ। अपने विदाई संबोधन में डॉ. समीर चंद्र प्रधान ने शिक्षकों को शिक्षा के मूल उद्देश्य और विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
हरियाणा: रेहड़ी-पटरी वालों को आसानी से मिले लोन, सीटीएम ने बैंकों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: मायावती का बड़ा बयान, बीएसपी देशभर में अकेले लड़ेगी सभी छोटे-बड़े चुनाव
उत्तर प्रदेश: मेला गुघाल होगा प्लास्टिक मुक्त और इको-फ्रेंडली, नगरायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 100 से अधिक कारीगर हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: पत्नी को कार में देख भड़का पति, युवक की पिटाई से हाईवे पर हंगामा
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा
