-
☰
No image found.
बिहार: सदर अस्पताल में अवैध प्राइवेट एंबुलेंस पर हुई कार्रवाई, कई वाहनों पर जुर्माना, लापरवाही पर स्टाफ को मिला नोटिस
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: सदर अस्पताल नवादा में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों एवं मरीजों को गुमराह करने की प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निदेशानुसार दिनांक 28.04.2026 को श्री अमित अनुराग, अनुमण्डल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं श्री नवीन कुमार पाण्डेय, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
विस्तार
बिहार: सदर अस्पताल नवादा में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों एवं मरीजों को गुमराह करने की प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निदेशानुसार दिनांक 28.04.2026 को श्री अमित अनुराग, अनुमण्डल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं श्री नवीन कुमार पाण्डेय, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में एक निजी एंबुलेंस वाहन (संख्या-BR03 PA 5162) खड़ी पायी गई, जिस पर 2500 रुपये (नो पार्किंग) का जुर्माना लगाया गया तथा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सड़क किनारे दो अन्य निजी एंबुलेंस खड़ी पाई गईं, जिनमें वाहन संख्या BR0IPS 0239 पर पॉल्यूशन फेल रहने के कारण 2000 रुपये तथा वाहन संख्या BR0IPK 5334 पर फिटनेस फेल रहने के कारण 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पूछताछ के दौरान संबंधित चालकों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि उक्त निजी एंबुलेंस द्वारा मरीजों एवं उनके अभिभावकों को गुमराह कर उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित करते हुए निजी अस्पतालों की ओर ले जाया जाता है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल परिसर में 12 सरकारी एंबुलेंस खड़ी थीं, किन्तु किसी भी वाहन पर न तो चालक उपस्थित थे और न ही EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) टीम के सदस्य मौजूद थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित सभी एंबुलेंस चालक एवं EMT कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु जिला परियोजना प्रबंधक, सदर अस्पताल, नवादा को निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मरीजों की सुविधा एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
राजस्थान: वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन का ‘विश्व श्रमिक दिवस’ सम्मान समारोह, पोस्टर का हुआ विमोचन
महाराष्ट्र: मानवाधिकार कार्यकर्ता को मिले कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
