-
☰
No image found.
राजस्थान: वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन का ‘विश्व श्रमिक दिवस’ सम्मान समारोह, पोस्टर का हुआ विमोचन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन " (WPSF) द्वारा आयोजित होने वाले “ विश्व श्रमिक दिवस ” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज गरिमामय वातावरण में (आई.ए.एस) रवि जैन, सचिव , स्वायत्त शासन विभाग , जयपुर द्वारा किया गया।
विस्तार
राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन " (WPSF) द्वारा आयोजित होने वाले “ विश्व श्रमिक दिवस ” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज गरिमामय वातावरण में (आई.ए.एस) रवि जैन, सचिव , स्वायत्त शासन विभाग , जयपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आगामी 1 मई 2026 को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के आयोजन में सार्क इंडिया (SARK INDIA) मोदी ग्रुप की विशेष सहभागिता और सहयोग भी उल्लेखनीय है। संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों में (सार्क इंडिया) का निरंतर योगदान सराहनीय रहा है, जिससे कार्यक्रम को और अधिक मजबूती मिली है। पोस्टर विमोचन के दौरान पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में श्रमिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर संस्था की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ,संध्या राठौड़ जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाज सेविका, संतोष जैन, साक्षी मीर वाल भी मोजूद रहे। यह कार्यक्रम ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आमेर रोड, जयपुर में अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक,आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्य क्रम में रिम्मू फाउंडेशन जयपुर का विशेष सहयोग रहेगा। अंत में जिनेश कुमार जैन ने सभी समाजसेवियों, संगठनों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
महाराष्ट्र: मानवाधिकार कार्यकर्ता को मिले कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
