Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 02:15:19 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 02:15:19 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कलेक्टर महोदय लोकेश जांगिड़ के निर्देशानुसार जिला मुरैना में बीआरसी कार्यालय जौरा तथा विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कलेक्टर महोदय लोकेश जांगिड़ के निर्देशानुसार जिला मुरैना में बीआरसी कार्यालय जौरा तथा विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बीआरसी जौरा राजीव जादौन ने इस क्रम में विकासखंड जौरा में सभी जन शिक्षा केंद्रों पर विकासखंड के सभी प्रधान अध्यापक और जन शिक्षकों की उपस्थिति में बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। इन बैठकों में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार सभी छात्रों का नामांकन पूर्ण करने विशेष रूप से  कक्षा 1,6,9 का नामांकन लक्ष्य अनुसार शत प्रतिशत होना चाहिए तथा ड्रॉप बॉक्स के सभी छात्रों को चिन्हांकित करके विद्यालय में मैप करने सभी छात्रों को पुस्तक वितरित करने और पात्र छात्र-छात्राओं को गणवेश और साइकिल की सूची बनाकर जन शिक्षकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए पिछले वर्षों में भी यदि कोई पात्र छात्र-छात्रा गणवेश और साइकिल से वंचित रहा है।

 

उसको भी इसी सत्र में लाभ दे दिया जाएगा, जिससे इसी सत्र में समस्त शासकीय कार्य पूर्ण किए जा सके जो भी प्रधानाध्यापक इस कार्य में रुचि नहीं लेगा यदि कोई भी पात्र छात्र छात्रा शासकीय योजनाओं से वंचित होगा तो संबंधित दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर महोदय के भी स्पष्ट निर्देश हैं। कोई भी छात्र-छात्रा शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। बीआरसी जौरा राजीव जादौन ने बताया कि पहले जो कार्य जुलाई तक पूर्ण होते थे। वह सभी कार्य इसी अप्रैल माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे और सभी प्रकार के लाभ 30 अप्रैल तक आवश्यक रूप से दे दिए जाएंगे। इन  बैठकों में उत्कृष्ट प्राचार्य अशोक त्यागी विकासखंड के जन शिक्षक राजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, पवन परिहार, निर्मल जैन, भूपेंद्र गौड़, अशोक त्यागी विकासखंड एकेडमिक समन्वयक प्रदीप शर्मा, विमलेश यादव, रोहित श्रीवास जितेंद्र जादौन,संबंधित शालाओं के प्रधान अध्यापक उपस्थित रहे।