Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 01:21:53 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 01:21:53 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धार जिले के तिरला बायपास पर बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आई है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धार जिले के तिरला बायपास पर बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आई है। हादसे में अब तक दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। 13 गंभीर रूप से घायल हैं। धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि 10 लोगों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन ही मौके पर अस्पताल में पहुंचे। दुर्घटना धार के करीब चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि पिकअप ने स्कॉर्पियो गाड़ी को भी टक्कर मारी।