-
☰
No image found.
हरियाणा: सिगड़ी ग्राम पंचायत बनेगी 24×7 पेयजल आपूर्ति का मॉडल, जल जीवन मिशन 2.0 के तहत हुआ चयन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नारनौल महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सिगड़ी को 24×7 पेयजल आपूर्ति के लिए रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विस्तार
हरियाणा: नारनौल महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सिगड़ी को 24×7 पेयजल आपूर्ति के लिए रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें महेंद्रगढ़ जिले से सिगड़ी ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इस कड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन तथा ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सरपंच पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और ग्राम पंचायत को रोल मॉडल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि 24×7 पेयजल आपूर्ति शुरू करने से पहले जमीनी स्थिति का आकलन अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक घरेलू नल कनेक्शन पर टोंटी और स्टैंड पोस्ट होना जरूरी है। साथ ही योजना की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। बैठक में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव दो भागों में विभाजित है, जिसमें लगभग 60 प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन सही स्थिति में हैं और उनमें टोंटी व स्टैंड पोस्ट लगे हुए हैं, जबकि शेष 40 प्रतिशत कनेक्शनों में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए घर-घर सर्वे कर आवश्यक कार्य किए जाएंगे। कनिष्ठ अभियंता दीपचंद ने बताया कि ढांचागत सुधार के लिए जल्द ही जलघर का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य चिन्हित किए जाएंगे। इस अवसर पर बीआरसी मोहित कुमार, सरपंच पूनम देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिंकी, सीमा, नलकूप चालक हेमलता, संतोष, यशपाल, संजय कुमार, सुरेंद्र सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने बताया कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में 24×7 पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य जल जीवन मिशन के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत पहले प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया और अब दूसरे चरण में निरंतर एवं गुणवत्तायुक्त जल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिगड़ी गांव में पाइपलाइन नेटवर्क को मजबूत करनेए प्रेशर मैनेजमेंट, जल भंडारण संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जल गुणवत्ता की नियमित जांच पर कार्य किया जाएगा। साथ ही डिजिटल मॉनिटरिंग एवं शिकायत निवारण प्रणाली भी लागू की जाएगी, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके।फोटो- बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
प्रत्येक घर के नलों पर टोंटी, स्टैंड पोस्ट व उचित कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि 24 घंटे पानी की आपूर्ति के दौरान जल की बर्बादी न हो। उन्होंने बताया कि सिगड़ी गांव में वर्ष 2017 में निर्मित जलघर लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें लगभग 26 लाख लीटर क्षमता का भूमिगत स्टोरेज टैंक तथा 1 लाख लीटर क्षमता की ओवरहेड टंकी उपलब्ध है। वर्तमान में यह व्यवस्था प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 70 लीटर जल उपलब्ध कराने की क्षमता रखती है। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की सदस्य पिंकी और सीमा ने इस योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले जहां पानी के लिए कुओं पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब हर घर नल से जल उपलब्ध है। अब 24×7 आपूर्ति से गांव को नई पहचान मिलेगी। सरपंच पूनम देवी ने विभागीय अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सभी ग्रामीण इस योजना में पूर्ण सहयोग करेंगे। वहीं खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया कि 1 मई से गांव में जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीणों को योजना एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
राजस्थान: वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन का ‘विश्व श्रमिक दिवस’ सम्मान समारोह, पोस्टर का हुआ विमोचन
महाराष्ट्र: मानवाधिकार कार्यकर्ता को मिले कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
