Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कार पेड़ से टकराने के कारण, 3 लोगों की हुई मौत,  2 गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 12:19:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 12:19:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बघौचघाट कस्बे में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बघौचघाट कस्बे में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। पकहा की ओर से आ रही बिहार रजिस्ट्रेशन वाली स्विफ्ट कार हाजी मार्केट के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। मृतकों में करन कुशवाहा (गोपालगंज, बिहार के बिजईपुर थाना क्षेत्र के रूपई गांव निवासी) और पिंटू कुमार (फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी) की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि कार पिंटू कुमार की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में कुशीनगर के सिसई गांव निवासी 18 वर्षीय गोविंद कुशवाहा और 22 वर्षीय भोला श्रीवास्तव उर्फ सोनू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी लोग कुशीनगर के चैनपुर गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।