-
☰
No image found.
बिहार: मुहर्रम को लेकर प्रशासन हुई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल में आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
विस्तार
बिहार: कौआकोल में आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कौआकोल अंचलाधिकारी मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कौआकोल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने कौआकोल बाजार सहित बिझो एवं आसपास के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है,ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
