-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिश के आरोपी रविशंकर पांडे को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या की साजिश से जुड़े एक अहम आरोपी रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविशंकर इस मामले के मुख्य आरोपी शंकर पांडे का पिता है। पुलिस के मुताबिक जांच में उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 0365/2026 की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को 56 वर्षीय रविशंकर पांडे को गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जारही है। पुलिस का मानना है कि उससे मिली जानकारी के आधार पर हत्या की साजिश और उससे जुड़े अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 29 मई 2026 को हुई विनीत राय की हत्या के बाद से लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में रविशंकर पांडे का नाम भी जांच में सामने आया। उसकी गिरफ्तारी को इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। 15 साल काट चुका है जेल जांच में यह भी सामने आया है कि रविशंकर पांडे का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह पश्चिम बंगाल की दमदम सेंट्रल जेल में एनडीपीएसएक्ट के तहत 15 वर्ष की सजा काट चुका है। जनवरी 2024 में जेल से रिहा होने के बाद अब उसका नाम विनीत राय हत्याकांड में सामने आया है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। और शासन प्रशासन के आदेशों का अनुपालन कर रही है गाजीपुर की पुलिस आए दिन अपराधियों को पकड़ा जा रहा है
उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
