-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सूखे की आशंका पर प्रशासन हुई अलर्ट, कृषि व सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में सूखे की आशंका के दृष्टिगत आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि और अन्य संबद्ध विभागों की बैठक की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में सूखे की आशंका के दृष्टिगत आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि और अन्य संबद्ध विभागों की बैठक की गई। बैठक में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अभियंता सिंचाई, नलकूप, अग्रणी जिला प्रबंधक आदि लोग उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में सूखे की आशंका की दृष्टिगत संबंधित विभाग बीजों और सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें, धान की खेती के रकबे को कम किया जाए, कम अवधि की धान की फसल का चयन किया जाए, धान की सीधी बुवाई को प्राथमिकता दिया जाए, अरहर, उरद मूग का रकबा बढ़ाया जाए, नहर के टेल फीडिंग करें, कोई भी राजकीय और निजी नलकूप विद्युत या यान्त्रिक दोष से प्रभावित न हो। उन्होने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि पशुओं के चार के लिए हरे चारे और भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
