Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुठभेड़ के बाद फरार उम्रकैदी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने पर दबोचा गया आरोपी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 26/06/2026 01:15:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/06/2026 01:15:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना इज्जतनगर पुलिस ने केंद्रीय कारागार से फरार आजीवन कारावास की सजा पाए बंदी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना इज्जतनगर पुलिस ने केंद्रीय कारागार से फरार आजीवन कारावास की सजा पाए बंदी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिनेश पुत्र अरविंद निवासी नन्हेड़ा राजपूत, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा है। वह वर्ष 2020 में दर्ज पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और धारा 377 के मामले में दोषी करार दिया गया था तथा 9 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 22 जून को केंद्रीय कारागार बरेली की कृषि कमान से वह फरार हो गया था। शुक्रवार देर रात नैनीताल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को उसकी सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मौके से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

राजस्थान: जैन पदयात्रा संघ की धार्मिक यात्रा में मनाया गया अशोक दीवान का जन्मदिन, बस में दिखा पारिवारिक उत्साह

उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं  

उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार


Featured News