-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीडीए महापंचायत की गई आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जखनिया विधानसभा क्षेत्र 373 के विधानसभा कार्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय कनौजिया के तत्वावधान में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जखनिया विधानसभा क्षेत्र 373 के विधानसभा कार्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय कनौजिया के तत्वावधान में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसूरत प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में रामसूरत प्रजापति ने मजदूरों, किसानों एवं नौजवानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पीडीए पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। बैठक में मजदूर सभा के सभी पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार, मजदूरों के अधिकार, किसानों की समस्याओं एवं युवाओं को जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
