-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पूर्व पहलवान एवं गृहस्थ संत ठाकुर गजराज सिंह यादव को श्रद्धांजलि, ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित हुई सभा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा पूर्व पहलवान एवं गृहस्थ संत ठाकुर गजराज सिंह यादव के निधन पर आज ब्रह्माकुमारी गांधीनगर सेवा केंद्र, पोरसा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा पूर्व पहलवान एवं गृहस्थ संत ठाकुर गजराज सिंह यादव के निधन पर आज ब्रह्माकुमारी गांधीनगर सेवा केंद्र, पोरसा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन बीके रेखा बहन के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने ठाकुर गजराज सिंह यादव के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं धार्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी संतों के आदर्शों का पालन किया और अपना संपूर्ण जीवन धर्म, समाज तथा राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1992 के अयोध्या आंदोलन के दौरान उन्होंने रामभक्तों के साथ सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके अनुसार, वे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे और इस दौरान अनेक रामभक्तों के साथ संघर्ष किया। उनके जीवन का उद्देश्य धार्मिक मूल्यों के संरक्षण और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना था।
बताया गया कि उन्होंने अयोध्या धाम स्थित राम हर्षण कुंज से आध्यात्मिक शिक्षा एवं दीक्षा प्राप्त की थी और लगभग 50 वर्षों तक उसी मार्ग पर चलकर भक्तिमय एवं वैराग्यपूर्ण जीवन व्यतीत किया। लगभग 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। सभा में वक्ताओं ने यह भी कहा कि ठाकुर गजराज सिंह यादव का ब्रह्माकुमारी संस्थान से भी आत्मीय जुड़ाव रहा। उनके निधन को समाज और धार्मिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. पी.सी. गुप्ता, राम कुमार गुप्ता (पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष), समाजसेवी प्रदीप उपाध्याय, बीजेपी जिला मंत्री व अखिल भारतीय पाल बघेल समाज के जिला अध्यक्ष बबलू बघेल, जसराम गुप्ता, सौरभ तोमर, शिव कुमार तोमर, सूरज तोमर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, श्याम मुरारी गुप्ता, राजीव गुप्ता, बीना तोमर, गीता शर्मा, अनीता श्रीवास, कमला नरवरिया, मंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
