Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: निर्जला एकादशी पर लाड़ली दास मंदिर में हुआ संकीर्तन, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 26/06/2026 12:59:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/06/2026 12:59:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर नई बस्ती स्थित श्री लाड़ली दास मंदिर में श्याम परिवार खुर्जा के तत्वावधान में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर नई बस्ती स्थित श्री लाड़ली दास मंदिर में श्याम परिवार खुर्जा के तत्वावधान में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में खाटू श्याम प्रभु के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। वरिष्ठ समाजसेवी डी.सी. गुप्ता 'कांटे वाले' ने बताया कि श्री लाड़ली दास मंदिर में प्रत्येक एकादशी पर नियमित रूप से संकीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं। इस अवसर पर विनीत आर्य ने निर्जला एकादशी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित है। उन्होंने बताया कि एकादशी व्रत न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य कर धर्मलाभ अर्जित किया। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक जल-कलश का दान करने से वर्षभर की समस्त एकादशियों के व्रत के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

इसी क्रम में यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा से लोगों को राहत मिली और सभी ने क्लब के इस सामाजिक एवं सेवा कार्य की सराहना की। सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, सचिव विशाल पोद्दार, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक पुनीत गुप्ता एवं विकास वर्मा सहित अजमेर सिंह वालिया, राजीव वार्ष्णेय, गौरव बिंदल, सजल वर्मा, आकाश अग्रवाल, ओम प्रकाश शर्मा, देवेश शर्मा, निरंजन अग्रवाल, शेखर वर्मा, अतिन गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, चिराग बंसल, पुलकित अग्रवाल, संदीप सिंघल, पंकज गुप्ता, रोहताश दीक्षित, विकास सोनी, के.सी. गोड़, मनी सलूजा, प्रमोद भारद्वाज, जितेंद्र पाल सिंह, राहुल सिंह, अतुल गोविल, राजेश अग्रवाल, दिनेश वर्मा, के.के. मित्तल, ईश्वर चंद शर्मा, नितिन सिंघल, भुवनेश उपाध्याय, विनीत गुप्ता एवं दिव्या मोहन अग्रवाल सहित यूथ ऑनेस्ट क्लब के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता 'कांटे वाले', एडवोकेट रोहित बंसल तथा श्री श्याम प्रेमी मस्त मंडल के सभी सदस्य सेवा भाव के साथ उपस्थित रहे। समाजसेवी विकास वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा, परोपकार एवं सद्भावना की भावना को प्रोत्साहित करना है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

राजस्थान: जैन पदयात्रा संघ की धार्मिक यात्रा में मनाया गया अशोक दीवान का जन्मदिन, बस में दिखा पारिवारिक उत्साह

उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं  

उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार


Featured News