-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत बढ़नी चाफा में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित "नगर की समस्या, नगर में समाधान" चौपाल कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत बढ़नी चाफा में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित "नगर की समस्या, नगर में समाधान" चौपाल कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भूमि विवाद, वरासत, प्रमाण-पत्रों एवं अन्य जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है तथा बड़ी संख्या में लोगों को आवास और अन्य योजनाओं का लाभ मिला है। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक और जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
