Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: पति से विवाद के बाद दो बच्चों संग घर छोड़ गई महिला, 15 दिन से लापता; परिजनों में दहशत

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 09:51:36 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Avay Kumar Ranjan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 09:51:36 am
Share:

संक्षेप

बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर मुसहरी टोला निवासी सतेंद्र मांझी की पुत्री चार छोटे बच्चों की मां भारती कुमारी (23 वर्ष ) पति से झगड़ा बाद दो सप्ताह पहले गुस्से में घर से निकल गई है, जो संवाद प्रेषण तक वापस नहीं लौटी है। काफी खोजबीन बाद पीड़ित मां ने

विस्तार

बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर मुसहरी टोला निवासी सतेंद्र मांझी की पुत्री चार छोटे बच्चों की मां भारती कुमारी (23 वर्ष ) पति से झगड़ा बाद दो सप्ताह पहले गुस्से में घर से निकल गई है, जो संवाद प्रेषण तक वापस नहीं लौटी है। काफी खोजबीन बाद पीड़ित मां ने वारिसलीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि उसे एक मात्र पुत्री है, जिस कारण बेटी दामाद को साथ रखती है। बेटी को चार छोटे छोटे बच्चे हैं। 15 दिनों पूर्व दामाद नशे में धुत होकर भारती को जमकर पिटाई किया। फलतः महिला गुस्से में अपने दो बच्चों को साथ लेकर घर से निकल भागी। 

इस बीच महिला के माता पिता समेत पति ने अपने सभी रिश्तेदारों के घर ढूंढ लिया। नहीं मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका से माता पिता काफी परेशान हो रहे हैं। अंततः सोमवार को सतेंद्र मांझी पति पत्नी ने थाना पहुंचकर पुलिस से बेटी को सकुशल ढूंढने के आवेदन दिया है। बता दें कि सतेंद्र दम्पति को काफी मांग मनौती बाद एक पुत्री भारती पैदा हुई थी। जिसे शादी बाद अपने ही घर बसा रखा था।
 


Featured News