-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर सोकलपुर घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई पुण्य की डुबकी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को सुप्रसिद्ध सोकलपुर नर्मदा घाट पर आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। ब्रह्म मुहूर्त से ही क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण
विस्तार
मध्य प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को सुप्रसिद्ध सोकलपुर नर्मदा घाट पर आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। ब्रह्म मुहूर्त से ही क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों श्रद्धालुओं का घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दीपदान और दान-पुण्य का दौर चला कार्तिक पूर्णिमा के विशेष महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत मां नर्मदा को दीपदान किया। घाट पर 'हर-हर नर्मदे' के जयघोष गूंजते रहे। स्नान के बाद भक्तों ने घाट पर विराजमान मंदिरों में दर्शन किए और जरूरतमंदों व ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण भी किया।
मेले जैसा माहौल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सोकलपुर घाट परिसर में मेले जैसा उत्साहपूर्ण माहौल रहा। प्रसाद, पूजन सामग्री और खान-पान की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल द्वारा घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गोताखोरों की टीम और पुलिस जवान लगातार घाट पर मुस्तैद रहे, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद
