Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिकायत के बाद हरकत में आया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, सैनिटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल ने टीम के साथ किया सेक्टर बीटा-1 का निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/11/2026 04:07:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/11/2026 04:07:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर बीटा-1 में पिछले कई दिनों से बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सेक्टर बीटा-1 में पिछले कई दिनों से बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सैनिटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल अपनी टीम एवं विभिन्न विभागों के सुपरवाइजरों के साथ मौके पर पहुंचे।  अधिकारियों ने सेक्टर बीटा-1 की विभिन्न ब्लॉको व सड़कों और क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और समस्याओं को देखा।

इस दौरान हरेन्द्र भाटी ने अधिकारियों को सेक्टर में सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया तथा नियमित सफाई, कूड़े का समय पर उठान और सफाई कर्मचारियों की उचित निगरानी सुनिश्चित कराने की मांग की। हरेन्द्र भाटी ने कहा कि सेक्टरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। आरडब्ल्यूए लगातार सेक्टर की मूलभूत समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठा रही है। उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर: 35 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद'

उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह साल के मासूम को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर बर्खास्तगी की तलवार, विभागीय जांच में दोषी पाए गए

 वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद


Featured News