Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बदहाल सड़क पर सफर बना मुसीबत, गड्ढों में गुम हुई राह; 400 मीटर सड़क धंसी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/11/2026 03:55:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/11/2026 03:55:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के दावे उसरा शहीद-उपधी-करही मार्ग की बदहाली के सामने बेमानी साबित हो रहे हैं। वि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के दावे उसरा शहीद-उपधी-करही मार्ग की बदहाली के सामने बेमानी साबित हो रहे हैं। विकासखंड सेमरियावां के इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। सड़क पर कहीं गहरे गड्ढे हैं तो कहीं इसका हिस्सा धंसकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालात यह हैं कि करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सफर करना ग्रामीणों के लिए रोजाना की मुसीबत बन गया है। उसरा शहीद की आबादी में करीब 400 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जबकि उपधी से आगे करही स्थित मदरसे तक पक्की पिच सड़क के बजाय बना खड़ंजा भी कई स्थानों पर धंसकर उखड़ चुका है।

यह मार्ग केवल एक गांव की सड़क नहीं, बल्कि उसरा शहीद, उपधी और करही के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। उसरा शहीद चौराहे पर यह सड़क बीएमसीटी मार्ग से जुड़ती है। इसी रास्ते से ग्रामीण सेमरियावां ब्लॉक, खलीलाबाद तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली दूर करने की दिशा में अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और धंसी सड़क के कारण वाहन चालकों को काफी सतर्कता के साथ गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह रास्ता और भी मुश्किल भरा हो गया है।


 सड़क की बदहाली का खामियाजा भुगत रहे सैकड़ों बच्चे इस मार्ग की बदहाली का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है। करही स्थित मदरसा करीब दो सौ साल पुराना है, जहां तीन से चार सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक और शिक्षक इसी रास्ते से मदरसे तक पहुंचते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त खड़ंजा होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों को बच्चों के सुरक्षित आवागमन की चिंता बनी रहती है। सड़क की खराब स्थिति के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में बढ़ जाती है मुश्किल, हादसों की आशंका 
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की हालत पहले से खराब है, लेकिन बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। 

गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता। ऐसे में वाहन चालकों को अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि सड़क कहां से धंसी हुई है और कहां गहरा गड्ढा है। कई स्थानों पर सड़क की सतह उखड़ने और खड़ंजा धंसने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। मुख्य संपर्क मार्ग होने के कारण इसी रास्ते से गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी है। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोग खराब सड़क पर सफर करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बयां की परेशानी, पक्की सड़क निर्माण की मांग  सेराज अहमद का कहना है कि सड़क की बदहाली से तीन गांवों के लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य संपर्क मार्ग होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिम्मेदारों को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

श्रीराम के मुताबिक, सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। सड़क की मरम्मत में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।  अरशद जमाल का कहना है कि उसरा शहीद की आबादी में करीब 400 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह सड़क धंसने से लोगों को परेशानी होती है। इसकी तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए।  राम आधार ने कहा कि उपधी से करही मदरसे तक खड़ंजे की हालत भी खराब है। मदरसे में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। ऐसे में खड़ंजे के स्थान पर पक्की पिच सड़क बनवाना जरूरी है। रामसजीवन के अनुसार, सड़क की बदहाली का असर गांव के हर वर्ग पर पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को विशेष परेशानी होती है। कई बार मांग उठने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराकर पूरी लंबाई में आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उसरा शहीद की आबादी में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के साथ उपधी से करही मदरसे तक खड़ंजे के स्थान पर पक्की पिच सड़क बनाई जाए, ताकि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। शासन से धनराशि स्वीकृत होने का इंतजार पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि उसरा शहीद की आबादी में करीब 400 मीटर सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, उपधी से आगे करही मदरसे तक सड़क निर्माण के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर: 35 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद'

उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह साल के मासूम को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर बर्खास्तगी की तलवार, विभागीय जांच में दोषी पाए गए

 वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद


Featured News