Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मतदान से मजबूत होता है लोकतंत्र, युवाओं से मतदाता बनने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/11/2026 04:21:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/11/2026 04:21:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्गदर्शन में BLJ ग्राउंड में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के मंच पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्गदर्शन में BLJ ग्राउंड में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के मंच पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। सभी लोग अपने बूथ पर जाकर अपना नाम जांच सकते हैं। सूची में नाम छूटने पर बीएलओ से संपर्क कर अथवा ऑनलाइन फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 

01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन करें।कार्यक्रम में निर्वाचन आईकान एवं अंतरराष्ट्रीय कजली गायिका ऊषा गुप्ता ने लोकगीतों के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ ने उपस्थित लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई तथा उत्कृष्ट योगदान के लिए ऊषा गुप्ता को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, बीएलओ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर: 35 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद'

उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह साल के मासूम को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर बर्खास्तगी की तलवार, विभागीय जांच में दोषी पाए गए

 वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद


Featured News