Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: साक्षीगोपाल के सुनंदा भवन में उत्कल सम्मेलन का आयोजन, विद्वानों ने सम्राट खारवेल के ऐतिहासिक योगदान पर रखे विचार;

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/11/2026 04:09:21 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/11/2026 04:09:21 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: परम पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर साक्षीगोपाल स्थित सुनंदा भवन में उत्कल सम्मेलन द्वारा कलिंग सम्राट खारवेल की जन्मगांठ और जैनधर्म को लेकर एक आलोचनात्मक वैठक का आयोजन हुआ ।

विस्तार

ओडिशा: परम पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर साक्षीगोपाल स्थित सुनंदा भवन में उत्कल सम्मेलन द्वारा कलिंग सम्राट खारवेल की जन्मगांठ और जैनधर्म को लेकर एक आलोचनात्मक वैठक का आयोजन हुआ । उत्कल सम्मेलन पुरी जिला अध्यक्ष भीमसेन महापात्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य पुरोधा रहे विशिष्ट शिक्षाविद तथा सम्मेलन की सचिव दिगंबर रथ । मुख्य अतिथी साहित्य समीक्षक व सेवानिवृत्त अध्यापक डः अभिमन्यु वराल ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अन्य अतिथीयों में पालागायक वैकुण्ठ प्रधान तथा लक्ष्मीनारायण पाठी मंचासीन रहे । उपाध्यक्ष अनाम मल्लिक ने वैठक की अध्यक्षता की । कार्यक्रम की शुरुआत पर राज्य संगीत वंदे उत्कल जननी की समूह गान किया गया । आलोचना की पहल करते हुए कवयित्री सुनंदा पटनायक ने सम्राट खारवेल पर एक समीक्षा प्रस्तुत की । मुख्य अतिथी डः अभिमन्यु बराल ने अपनी संवोधन में कहा कि सम्राट खारवेल कलिंग यानी आजके ओडिशा की परिमाप को गंगा से गोदावरी नदी तक और महोदधि से लेकर विंध्यांचल तक वृद्धि किए थे । इससे कलिंग की सैन्य शक्ति व पराक्रम का सवुत मिलता है । साथ ही सम्राट के द्वारा किए गये कल्याण कार्य वहुत सारे हैं । 

उत्कल इतिहास में ना तो ऐसा कोई शासक थे ना तो ऐसा कोई होगा । एक जैन होते हुए जैनधर्म की प्रसार में उनका भागीदारी तथा भुवनेश्र्वर की उदयगिरि पर्वत पर गुंफे निर्माण व शिलालेख की स्थापन उन्हे इतिहास की पन्नो पर अजय अमर कर दिया । सही मायनो में कलिंग की मिट्टी खारवेल के लिए धन्य है । अन्य अतिथीयों ने आलोचना में भाग लेकर अपनी अपनी विचार व्यक्त किए । इस दौरान खारवेल के कृति को लेकर कवयित्री और कवियों के द्वारा  पाठ किए गये कविता को सवने खुव सराहा । कविता पाठोत्सव की कार्यक्रम को कवयित्री विशाखा देवी संचालन की । इस अवसर पर लेखक फकीर चरण पाढी के रचित आर्यों की आदिभुमि पुस्तक उपस्थित अतिथीयों के द्वारा उन्मोचन हुआ । इस कार्यक्रम को सफल वनाने में फुलराणी पाल,रंजन मिश्र,संपूर्णानंद मिश्र,हृषीकेश पाढी,प्रभाकर जेना,विजय कुमार परिडा,कृपानिधि प्रधान और जितेंद्रनाथ प्रधान के विशेष सहयोग और भागीदारी रहा । शिक्षाविद अभय  कुमार साहु ने सवके प्रति आभार व्यक्त की । आखिर में दिगंबर रथ के द्वारा प्रस्तुत मिष्ठान्न का आनंद सवने उठाए ।

Related News

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर: 35 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद'

उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह साल के मासूम को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर बर्खास्तगी की तलवार, विभागीय जांच में दोषी पाए गए

 वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद


Featured News