-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में सरकारी धन गबन के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी कर्मचारियों के नाम पर किया जा रहा था भुगतान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वह जनपद के कोतवाली शहर थाना पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय धनराशि का गबन करने के मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वह जनपद के कोतवाली शहर थाना पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय धनराशि का गबन करने के मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को मीरजापुर नहर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने कोतवाली शहर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कार्यालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। इसके बाद डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) का दुरुपयोग कर अस्तित्वहीन कर्मचारियों के नाम पर उनके परिचितों एवं रिश्तेदारों के बैंक खातों में धनराशि का भुगतान किया गया और इस तरह सरकारी धन का गबन किया गया। मामले में कोतवाली शहर पर मुकदमा अपराध संख्या 161/2026 के तहत धारा 409, 419, 420, 467, 468 एवं 471 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 1. राजन दूबे पुत्र कैलाशनाथ दूबे, निवासी पाण्डेयपुर, अजोरा गार्डेन के पास, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर। . राधाकान्त सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्व. शिवशंकर सिंह, निवासी बबुरा, थाना विंध्याचल, जनपद मीरजापुर (हाल पता वीआईपी कॉलोनी, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर)।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 409, 419, 420, 467, 468, 471 एवं 120(बी) भादवि के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय एवं जेल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद
