Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: निषाद समाज को शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में लाना प्राथमिकता, अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर भी दिया जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/11/2026 04:19:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/11/2026 04:19:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों एवं निषाद समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन विभाग द्वारा सं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों एवं निषाद समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और मत्स्य पालकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि मत्स्य पालकों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाबों का पट्टा, अनुदान, प्रशिक्षण, बीमा और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी।मंत्री ने कहा कि निषाद समुदाय को शिक्षा से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में लाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। शिक्षा के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की।इस दौरान उन्होंने निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर भी जोर दिया। बैठक में मत्स्य पालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी मत्स्य पालक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए। तालाबों के आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा मत्स्य पालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर आधुनिक तकनीक से मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे उत्पादन और उनकी आय में वृद्धि हो सके।बैठक में मत्स्य विभाग के अधिकारी, मत्स्य पालक एवं निषाद समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर: 35 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद'

उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह साल के मासूम को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर बर्खास्तगी की तलवार, विभागीय जांच में दोषी पाए गए

 वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद


Featured News