-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: थांदला में विभागीय मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब जनजातीय विभाग के नाम, एडवोकेट टीम रही उपविजेता
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: स्थानीय दशहरा मैदान पर 21 से 24 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय विभागीय मैत्री टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ।
विस्तार
मध्य प्रदेश: स्थानीय दशहरा मैदान पर 21 से 24 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय विभागीय मैत्री टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जनजातीय विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एडवोकेट टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं एडवोकेट टीम उपविजेता रही। इस आयोजन में कुल 11 विभागों की टीमों ने सहभागिता की। इनमें राजस्व, पुलिस, एडवोकेट, डॉक्टर्स, डीसीसीबी, जनपद, कॉलेज, फॉरेस्ट, नगर परिषद एवं पत्रकार सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने खेल भावना के साथ भाग लिया। कलेक्टर एवं एसपी ने किया था शुभारंभ, मैदान पर दिखाया खेल का हुनर टूर्नामेंट का शुभारंभ झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट एवं जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले, तहसीलदार सुखदेव सिंह डावर, थाना प्रभारी तारा मंडलोई, सीएमओ कमलेश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ थांदला तहसील अध्यक्ष राजेश डामर ने अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। वहीं समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया। शुभारंभ के दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट ने मैदान पर पहुंचकर शानदार बल्लेबाजी की, जबकि एसपी देवेंद्र पाटीदार ने गेंदबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। कार्य के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को कम करने और आपसी समन्वय एवं सौहार्द बढ़ाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं एसपी देवेंद्र पाटीदार ने आयोजन स्थल पर लगाई गई विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं जनजागरूकता संबंधी फ्लेक्स प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि पानी बचाओ, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण संदेश भी आमजन तक पहुंचा रहा है। यह एक सराहनीय पहल है।
उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद
