-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: राकेश सोलंकी का हुआ भव्य स्वागत, बने अजाक्स जिला सचिव
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देवास अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ अजाक्स संगठन को देवास जिले में और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राकेश सोलंकी को देवास जिले का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: देवास अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ अजाक्स संगठन को देवास जिले में और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राकेश सोलंकी को देवास जिले का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अजाक्स के संरक्षक माननीय जेएन कंसोटिया IAS, माननीय संतोष वर्मा IAS प्रांताध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी , संभागीय सचिव विक्रम सिंह परमार एवं अजाक्स जिलाध्यक्ष हेमराज गोखले की अनुशंसा एवं सहमति से की गई है। राकेश सोलंकी की नियुक्ति की खबर मिलते ही संगठन में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाजसेवी, कर्मचारी साथियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवीन दायित्व मिलने पर संभागीय सचिव विक्रम सिंह परमार, पूर्व तहसील अध्यक्ष हाटपिपलिया पीरूलाल मालवीय, रमेश चंद्र सिंदल सचिव, समाजसेवी अशोक पांचाल, अशोक चौहान सहित दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर, शाल-श्रीफल भेंट कर राकेश सोलंकी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला सचिव राकेश सोलंकी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि अजाक्स की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। संगठन को एकजुट कर इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही मेरा लक्ष्य है। संभागीय सचिव विक्रम सिंह परमार ने कहा कि राकेश सोलंकी जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। पूर्व तहसील अध्यक्ष पीरूलाल मालवीय ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में देवास जिले में अजाक्स और मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और नवनियुक्त जिला सचिव के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद
उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद
