-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अवैध कब्जे के आरोपों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग, व्यापार मंडल ने सौंपा शिकायत पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने भारतीय आदर्श व्यापर मण्डल प्रतिनिधिमण्डल के साथ जाकर सदर उप जिलाधिकारी महोदय को भू-माफिया विनोद पाण्डेय एवं आशीष पाण्डेय द्वारा कब्जा किया गये।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने भारतीय आदर्श व्यापर मण्डल प्रतिनिधिमण्डल के साथ जाकर सदर उप जिलाधिकारी महोदय को भू-माफिया विनोद पाण्डेय एवं आशीष पाण्डेय द्वारा कब्जा किया गये। नागरी प्रचारिणी सभा की बिल्डिंग पर कई वर्षों से कब्जा किये जाने की सूचना दिया। उन्होंने बताया कि नागरी प्रचारिणी सभा हिंदी साहित्य के विकास के लिए सन 1953 से भी पहले गोबिंद बल्लभ पंत जी के करकमलों से इसकी स्थापना महिला सदर अस्पताल के सामने हुई थी जिसमें पुस्तकालय के नाम पर सिर्फ कागजों पर हैं। धरातल पर वहां कोई पुस्तकालय आजतक नहीं बनाया गया आशीष पाण्डेय एवं उनके साथियों द्वारा यहाँ जमकर शराब पिया जाता हैं। इस बिल्डिंग को फर्जी नक्शे पर बनाया गया बिल्डिंग में सटर बनाकर किराए पर दे दिया गया। इसी बिल्डिंग में डॉ रजनी तिवारी ने आईवीएफ सेंटर 60 हजार रुपये महीने पर खोल रखी हैं जिसमें नाही अग्नि कांड से बचने के लिए कोई सुविधा हैं और नाही ही सेंटर का कोई मानक हैं । संस्था के किराए को अपने निजी खर्च में लाया जाता हैं । जिसकी शिकायत मैंने उपजिलाधिकारी महोदय को किया है जिसकी जांच के लिए महोदय ने आदेश दिए हैं । प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी सुनील साहू, नगर अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अलका अग्रवाल,प्रमोद ,अवधेश साहू, लव कुमार,सतीश गुप्ता, एवं अन्य पदाधिकारीउपस्थित रहें।
Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद
उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद
