Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष ने राष्ट्रपति सम्मानित शिल्पकार चिरंजी लाल यादव का किया सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/07/2026 11:09:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/07/2026 11:09:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुरादाबाद की शान एवं गौरव, प्रख्यात शिल्पकार श्री चिरंजी लाल यादव जी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुरादाबाद की शान एवं गौरव, प्रख्यात शिल्पकार श्री चिरंजी लाल यादव जी के आवास पर पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि श्री चिरंजी लाल यादव जी ने अपनी अद्भुत कला, अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर न केवल मुरादाबाद बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियां आज देश-विदेश में सराही जा रही हैं और मुरादाबाद की पीतल कला को नई पहचान प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री यादव जी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा देती हैं।

आज पूरा विश्व उनकी कला का लोहा मान रहा है और प्रत्येक मुरादाबादी उनके इस गौरवपूर्ण योगदान पर स्वयं को गर्वान्वित महसूस कर रहा है। ऐसे प्रतिभाशाली शिल्पकार हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके कार्य सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। राष्ट्रपति सम्मान से अलंकृत श्री चिरंजी लाल यादव जी ने अपनी अद्भुत कला और अथक परिश्रम से मुरादाबाद की पीतल कला को वैश्विक पहचान दिलाई है। उनका संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्ट शिल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे महान कलाकार पर समूचे मुरादाबाद को गर्व है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

Related News

Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा 

उत्तर प्रदेश: मनमानी फीस वसूली पर सख्त हुए डीआईओएस, 8% से अधिक बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: 67 करोड़ के संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम रास्ता, जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र

उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद

उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद

उत्तर प्रदेश: महिला ने उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप


Featured News