Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विदेश से भेजे 60 लाख रुपया हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी पहुंचे 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/07/2026 12:08:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/07/2026 12:08:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में विदेश में वर्षों तक मेहनत कर परिवार का भविष्य संवारने का सपना देखने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले पर करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में विदेश में वर्षों तक मेहनत कर परिवार का भविष्य संवारने का सपना देखने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले पर करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) फतेहपुर को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता मोहम्मद सलमान खान के अनुसार, वह पिछले लगभग 10 वर्षों से खाड़ी (गल्फ) देश में नौकरी कर रहे थे। उनका कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत कर जो भी कमाई की, उसका अधिकांश हिस्सा अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए अपनी पत्नी के खाते में भेजते रहे। सलमान का दावा है कि इस दौरान उन्होंने करीब 60 लाख रुपये घर भेजे।

सलमान का आरोप है कि जब वह वर्षों बाद भारत लौटे और अपनी पत्नी से पैसों का हिसाब मांगा, तो उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी और उनके साले ने कथित रूप से उन्हीं पैसों से अपने नाम पर जमीन खरीद ली है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई वापस मांगी, तो उन्हें डराया-धमकाया गया और चुप रहने के लिए कहा गया। उनका कहना है कि विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

इन आरोपों के आधार पर मोहम्मद सलमान खान ने एसपी फतेहपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस को शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले में अभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही दूसरी पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी तथा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Related News

Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा 

उत्तर प्रदेश: मनमानी फीस वसूली पर सख्त हुए डीआईओएस, 8% से अधिक बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: 67 करोड़ के संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम रास्ता, जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र

उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद

उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद

उत्तर प्रदेश: महिला ने उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप


Featured News