Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चारपाई से बांधकर करंट देने का आरोप, पत्नी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/07/2026 12:13:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/07/2026 12:13:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि रन्नो देवी नामक महिला ने अपने पति संजीव तिवारी को चारपाई से बांधकर उनके पैरों के अंगूठे में बिजली का नग्न तार लपेट दिया और बार-बार स्विच ऑन-ऑफ कर उन्हें करंट के झटके दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि रन्नो देवी नामक महिला ने अपने पति संजीव तिवारी को चारपाई से बांधकर उनके पैरों के अंगूठे में बिजली का नग्न तार लपेट दिया और बार-बार स्विच ऑन-ऑफ कर उन्हें करंट के झटके दिए। बताया जा रहा है कि संजीव तिवारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने जबरन घर का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो संजीव तिवारी चारपाई से बंधे हुए मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजीव तिवारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा आरोपी पत्नी रन्नो देवी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए किसी भी संगठन, समुदाय या विचारधारा से इसे जोड़ना उचित नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे।
 

Related News

Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा 

उत्तर प्रदेश: मनमानी फीस वसूली पर सख्त हुए डीआईओएस, 8% से अधिक बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: 67 करोड़ के संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम रास्ता, जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र

उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद

उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद

उत्तर प्रदेश: महिला ने उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप


Featured News