Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: छत से ईंट-पत्थर बरसाकर दहशत फैलाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tirupati Pandey , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/06/2026 12:10:40 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tirupati Pandey ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/06/2026 12:10:40 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नगर सनावद यादव मोहल्ले में वाटर वर्क्स रोड पर रहने वाले रहवासी जो विगत कई वर्षों से समाज के लिए खतरा बन चुके दहशतगर्द जितेन पिता शंकर लाल यादव के खौफ के साए में जी रहे हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नगर सनावद यादव मोहल्ले में वाटर वर्क्स रोड पर रहने वाले रहवासी जो विगत कई वर्षों से समाज के लिए खतरा बन चुके दहशतगर्द जितेन पिता शंकर लाल यादव के खौफ के साए में जी रहे हैं। वहीं एक ऐसी घटना घटित हुई  वार्ड क्र 6 यादव मोहल्ले में रहने वाले जितेन पिता शंकर लाल यादव (कालू) द्वारा मोहल्ले में विगत कई वर्षों से उत्पाद मचाया जा रहा था, जो अब आमजन के लिए गंभीर विषय बन गया है, जिसमें किसी की जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ सकता है लेकिन हद तो जब हो गई जब  मोहल्ले में रहने वाले जितेन द्वारा सारी हदों को तोड़ते हुए राह में जा रहे लोगों को शराब पी कर भारी मात्रा में अपनी छत पर जमा किए गए  ईट पत्थर बरसाना शुरू कर दिए  जिसमें करीब 6-से 7- लोगों को चोट पहुंची एक व्यक्ति के हाथ में फैक्चर हो गया एवं एक व्यक्ति की पसलियों में फैक्चर आया है। जितेन द्वारा छोटे बच्चों को भी निशाना बनाने में संकोच नहीं हुआ जिसमें जितेन के घर के सामने रहने वाले हर्षित पिता राजकुमार यादव उम्र 5 वर्ष को भी आरोपी द्वारा फेंकी गई ईट से पाव में चोट आई इस घटना के पूर्व में भी जितेंद्र यादव के घर के पास महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी भी संचालित होती है उस पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर भी हमला कर चुका है, जिससे वहां पर आने वाले पलक गण एवं बच्चों में भी भय बना रहता है

 

इस संबंध मे भी कार्यकता द्वारा एक शिकायती आवेदन सनावद थाने पर प्रस्तुत किया जा चुका है लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई एवं इस घटना की शिकायत सी एम हेल्प लाइन पर भी कई बार की जा चुकी है। पूर्व में सनावद थाने पर पदस्थ अधिकारियों द्वारा समय रहते ठोस कार्रवाही नहीं की गई। आरोपी द्वारा अपने खुद के काका के लड़के योगेश यादव सेबी वाद विवाद कर पत्थर फेंक कर मारा था योगेश यादव नीचे झुक गया, जिससे उसकी जान बची एवं उसके घर पर बने ओटले को पत्थरों से तोड़ दिया गया था। संबंध में सनावद न्यायालय में प्रकरण विचार अधीन है तथा घर के सामने रहने वाले पत्रकार के घर पर भी पथराव कर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। इसके संबंध में सनावद थाने पर आवेदन दिया गया था बता दे की  जितेन के खिलाफ सनावद थाने में  लगभग चार से पांच आवेदन और प्रकरण दर्ज हैं और आए दिन वो इस प्रकार की घटना घटित करते रहता हैं ईट पत्थर बरसाने की घटना की यह खबर सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव तक पहुंची उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए दलबल के साथ मौकाए वारदात पर पहुंचे और मोर्चा संभाला लेकिन मामला थमा नही था कि  जितेन द्वारा थाना प्रभारी और उनकी टिम पर हमला कर दिया इस जिसमे जितेन द्वारा फेंके गए। ईट पत्थर थाना प्रभारी और उनकी टिम के सर के पास से निकले अफरातफरी के माहौल में हर व्यक्ति अपनी जान बचा रहा था।

 

वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव द्वारा कुशल रणनीति अपनाते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए आरोपी जितेन का ध्यान भटकते ही ईगल पर लटक कर  जितेन की छत पर चढ़ गए और उसे धर दबोचा  जितेन द्वारा थाना प्रभारी से भी काफी जद्दोजहद की लेकिन अतः उस आरोपी जितेन को सनावद पुलिस थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम द्वारा अभिरक्षा में ले कर कोर्ट में प्रस्तुत मनोचिकित्सा केंद्र भेज दिया गया। उनके इस सराहनीय कार्य देखते ही वहां उपस्थित लोगों द्वारा ताली बजा कर उनका अभिनंदन किया गया और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्य बड़ी संख्या मे थाने पहुंचकर इस सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव और उनकी पूरी टीम का पुष्प माला पहना एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। थाना प्रभारी की इस कार्यशैली की सर्वत्र  प्रशंसा हो रही है और पुलिस को लोग दिल से सैल्यूड कर रहे है। ऐसे में देखने वाली बात यह रहेगी कि आरोपी जितेन के द्वारा मोहल्ले में फैलाई गई दहशत में कब तक मोहल्ले के लोगों को निजात मिलेगी या फिर उन्हें एक बार फिर उसी खौफ के साए में जीने को मजबूर रहना पड़ेगा यदि पूर्व में पदस्थ अधिकारियों द्वारा समय रहते ठोस कार्रवाही की जाती तो इस प्रकार की घटना घटित नहीं होती क्या इस प्रकार दहशतगर्दी फैलाने वाले समाज मे खुले रूप से घूमने वाले के खिलाफ शासन प्रशासन कोई बड़ी घटना होने के बाद एक्शन लेगा गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न है। 


Featured News