-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पांचवें प्रयास में भू-वैज्ञानिक बनीं आस्था सिंह, पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के जिगना ग्राम पंचायत की बेटी आस्था सिंह ने भू-वैज्ञानिक बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को सफलता हासिल करने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचीं आस्था सिंह का बिहसड़ा और जिगना में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के जिगना ग्राम पंचायत की बेटी आस्था सिंह ने भू-वैज्ञानिक बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविवार को सफलता हासिल करने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचीं आस्था सिंह का बिहसड़ा और जिगना में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर एमएलसी श्याम नारायण सिंह और क्षेत्र प्रमुख सुमन सिंह ने आस्था सिंह के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने उनकी सफलता को मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताते हुए सराहना की। अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए आस्था सिंह ने बताया कि भू-वैज्ञानिक बनने के लिए उन्हें पांचवीं कोशिश में सफलता मिली। तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। उन्होंने बताया कि उनके पति मिहिर सिंह, पिता अमित कुमार सिंह और माता मीरा सिंह ने हर कदम पर उनका सहयोग और मार्गदर्शन किया। उनका लक्ष्य किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल करना था। आस्था सिंह ने कहा कि परिवार, गांव के बुजुर्गों, रिश्तेदारों और जनप्रतिनिधियों से मिल रहे स्नेह एवं आशीर्वाद से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और लगन जरूरी है। बताया गया कि आस्था सिंह के पिता अमित कुमार सिंह छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। आस्था की शिक्षा-दीक्षा भी छत्तीसगढ़ में हुई है। उनकी माता मीरा सिंह गृहिणी हैं, जबकि उनके छोटे भाई और पति मिहिर सिंह इंजीनियर हैं। स्वागत समारोह में ग्राम प्रशासक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, राम सिंह, गोपाल जायसवाल, आयुष्मान सिंह, शुभम सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आस्था सिंह की उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
