-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में कुंडल लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, तमंचा और लूटा गया कुंडल हुआ बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली पत्नी के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फरीदपुर क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली पत्नी के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फरीदपुर क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और लूटा गया कुंडल बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के कमालपुर पालपुर गांव निवासी सुनील 30 अक्टूबर को अपनी पत्नी ईशु के साथ बाइक से फरीदपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे दशमेश ढाबे के पास बाइक सवार बदमाश ने उनकी पत्नी के कान से कुंडल खींच लिया और फरार हो गया। शिकायत के बाद फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखाई दिए संदिग्ध की पहचान के लिए यक्ष एप की ‘चेहरे से खोजें’ सुविधा का इस्तेमाल किया गया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान फरीदपुर क्षेत्र के बकैनिया गांव निवासी देवराज के रूप में हुई। सोमवार सुबह उगनपुर गांव के पास आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसओजी-2 और फरीदपुर पुलिस ने मोहनपुर गांव के निकट कच्ची नहर पटरी पर चेकिंग शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और लूटा गया कुंडल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
