-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बिजनौर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिजनौर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन, बिजनौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिजनौर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन, बिजनौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बिजनौर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ देशवासियों के बीच आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
