Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: दादरी में भाजपा की मासिक मंडलीय बैठक हुई आयोजित, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amit Jain , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/11/2026 01:24:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amit Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/11/2026 01:24:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी की मासिक मंडलीय बैठक दादरी नगर में आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी की मासिक मंडलीय बैठक दादरी नगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजीव सिंघल ने की। बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष जतिभान आर्य, नगर महामंत्री तरुण शर्मा और अभिषेक कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

दादरी विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी गोपाल अग्रवाल तथा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी वीरेंद्र भाटी ने कहा कि चुनावी वर्ष में संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे समय में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठनात्मक एकजुटता और बूथ स्तर पर मजबूत संपर्क पार्टी की प्रमुख ताकत हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को अधिक प्रभावी बनाने की बात कही गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी गोयल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, पूर्व विधानसभा संयोजक जगभूषण गर्ग, राम कुमार वर्मा, नगर उपाध्यक्ष साबिर खान, विनोद प्रजापति, सुभाष बजरंगी, विपिन भाटी, नगर मंत्री मनोज वर्मा, अमित जैन, सुमित बैसोया, राजपाल वाल्मीकि, कमलेश गौड़, सीमा शर्मा, हिमांशु कौशिक, मधुर शिशोदिया और रमन डोगरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: जन्मेजय हत्याकांड: बसपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक सहायता देकर निष्पक्ष जांच की करी गई मांग

बिहार: नवादा में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

बिहार: नवादा के गोनावां में टॉपर्स कॉन्वेंट स्कूल की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

बिहार: नवादा में संकट मोचन मंदिर की जमीन पर कब्जे का लगा आरोप, आश्रम निर्माण रोकने के लिए महंथ को जान से मारने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश: वार्ड नंबर 11 पहुंचे विधायक वासुदेव देवनानी, क्षेत्रवासियों की सुनी गई समस्याएं, दिवाली बाद समाधान का दिया आश्वासन

राजस्थान: दिवाली कप शतरंज प्रतियोगिता का उपमहापौर सरोज कंवर ने किया उद्घाटन, पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ


Featured News