Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Guddu Singh , बिहार  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 03:11:15 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Guddu Singh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 03:11:15 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा वरीय नागरिक संघ, नवादा के कार्यालय में 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

विस्तार

बिहार: नवादा वरीय नागरिक संघ, नवादा के कार्यालय में 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव ने सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वहीं, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को साहसी और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली लोकप्रिय नेत्री बताया। इस अवसर पर राम स्नेही सिंह और अवध किशोर प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संजय सिंह, राम शरण सिंह, उदय सिंह सहित बड़ी संख्या में वरीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दोनों नेताओं के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर एसपी ने निकाला पैदल मार्च, यातायात नियमों के प्रति किया लोगो को जागरूक

उत्तर प्रदेश: मनरेगा योजना में डुप्लिकेट फोटो का मामला आया सामने, 12 सचिवों समेत कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों की होगी जांच, सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को बनाया नोडल अधिकारी

उत्तर प्रदेश: प्रदर्शनी देखने निकले तीन बच्चे डांट के डर से पहुंचे अयोध्या, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट: ग्रीन इलेवन और रेड इलेवन फाइनल में पहुंचीं

उत्तर प्रदेश: पंडित नगला फ्लाईओवर निर्माण में हुई देरी, भाजपा नेता ने जल्द पूरा कराने की करी मांग 


Featured News