Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हिंदू समाज पार्टी ने प्रांशु जोशी को नगर विधानसभा-28 से प्रत्याशी घोषित किया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,गौरव गिल  Published by: , उत्तर प्रदेश,गौरव गिल  Edited By: Yashoda, Date: 02/11/2026 04:29:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,गौरव गिल
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 02/11/2026 04:29:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी को नगर विधानसभा क्षेत्र-28 से पार्टी का प्रत्याशी चुना गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी को नगर विधानसभा क्षेत्र-28 से पार्टी का प्रत्याशी चुना गया है। इस अवसर पर 1 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांशु जोशी ने हिंदुत्व की रक्षा और युवाओं की सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत बढ़ाने और उनके सम्मान की रक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

प्रांशु जोशी ने कहा कि यदि जनता उन्हें विधायक चुनती है, तो वह इस पद को केवल अपना नहीं, बल्कि युवाओं का पद मानेंगे। उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद के इतिहास में पहली बार हजारों युवाओं को विधानसभा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को पार्टी की प्राथमिकता बताया।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र चौहान, एडवोकेट शरद सिंह, एडवोकेट अजय ठाकुर, अजय सक्सेना, एडवोकेट सौरव ठाकुर, एडवोकेट अर्जुन ठाकुर, ऋषभ शर्मा, एडवोकेट विमल शर्मा, लव चौहान, खुश बिट्टू पाल, अनूप पाल, प्रिंस, लखविंदर सिंह चौधरी, सतीश मल्होत्रा, अंकुर भारद्वाज, सागर शरण, बिट्टू सागर, लेखराज कश्यप और एडवोकेट कमल प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।