-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खेत में धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दिखी दहशत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में कुल्ली नदी किनारे खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में कुल्ली नदी किनारे खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। रविवार सुबह गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच श्मशान भूमि के पास नदी किनारे एक खेत में मगरमच्छ धूप सेंकता हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे खेत में बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण घबरा गए और इसकी जानकारी गांव में दी। देखते ही देखते आसपास के गांवों में खबर फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि ढकिया डाम नदी में पहले भी कई बार मगरमच्छ दिखाई दे चुका है। कभी वह नदी से बाहर सूखी जगह पर आकर बैठ जाता है, तो कभी वापस पानी में चला जाता है। मगरमच्छ की मौजूदगी से नदी किनारे खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। ढकिया डाम चौकी प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों को नदी किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, हल्का वन दरोगा छेदलाल मौर्य ने बताया कि ग्रामीणों से मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई है। वन विभाग की टीम उसकी निगरानी कर रही है। यदि मगरमच्छ नदी से बाहर दिखाई देता है, तो उसे रेस्क्यू कर पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी किनारे अकेले न जाएं, बच्चों को पानी के आसपास न जाने दें और मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें।
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
