-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अकोढ़ी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बयान पर बवाल, परशुराम सेना ने फूंका पुतला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के अकोढ़ी गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के कथित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के अकोढ़ी गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के कथित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी सामने आई है। सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को परशुराम सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।अकोढ़ी गांव के मुख्य द्वार पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम का चित्र हाथ में लेकर नारेबाजी की और शिव शंकर यादव का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक आस्था और किसी समाज के प्रति इस तरह की टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले का संज्ञान लेकर शिव शंकर यादव को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।वहीं, अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पं. सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने भी कथित बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर 4 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे शहर कोतवाली मीरजापुर में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान संतोष तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, सर्वजीत शुक्ला, मुकेश शुक्ला, दिलीप शुक्ला, धीरज दुबे, सर्वेश दुबे, राजू तिवारी, विजय मिश्रा, अम्बुज तिवारी, अमन शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
