Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 02:35:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 02:35:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र की निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जांच कर पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम नागरिकों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। जनता की सेवा सरकार का सर्वोच्च दायित्व है और अधिकारियों को इसी भावना के साथ काम करना चाहिए। जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Related News

जम्मू-कश्मीर: जम्मू में स्वच्छ वायु योजना की समीक्षा, बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

उत्तर प्रदेश: जन्मेजय हत्याकांड: बसपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक सहायता देकर निष्पक्ष जांच की करी गई मांग

बिहार: नवादा में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

बिहार: नवादा के गोनावां में टॉपर्स कॉन्वेंट स्कूल की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

बिहार: नवादा में संकट मोचन मंदिर की जमीन पर कब्जे का लगा आरोप, आश्रम निर्माण रोकने के लिए महंथ को जान से मारने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश: वार्ड नंबर 11 पहुंचे विधायक वासुदेव देवनानी, क्षेत्रवासियों की सुनी गई समस्याएं, दिवाली बाद समाधान का दिया आश्वासन


Featured News