Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 4 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकलेगी पदयात्रा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mankhush Kumar Choudhary , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 02:39:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mankhush Kumar Choudhary ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 02:39:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहरसा लोकतंत्र की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर 4 नवंबर को सहरसा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा आयोजित की जाएगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहरसा लोकतंत्र की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर 4 नवंबर को सहरसा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे जिला परिषद प्रांगण से होगी। यहां से यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चांदनी चौक स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि अभियान के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनजागरण और अराजकता के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि लोकतंत्र जनता के अधिकारों, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आधार है। इसकी मजबूती के लिए समाज के सभी वर्गों का जागरूक और एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को सहरसा से लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में मजबूत संदेश दिया जाएगा। राजीव रंजन साह ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों से पदयात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। उनके अनुसार, यह आयोजन लोकतांत्रिक चेतना और जनभागीदारी को मजबूत करने का अभियान बनेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: मनरेगा योजना में डुप्लिकेट फोटो का मामला आया सामने, 12 सचिवों समेत कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों की होगी जांच, सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को बनाया नोडल अधिकारी

उत्तर प्रदेश: प्रदर्शनी देखने निकले तीन बच्चे डांट के डर से पहुंचे अयोध्या, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट: ग्रीन इलेवन और रेड इलेवन फाइनल में पहुंचीं

उत्तर प्रदेश: पंडित नगला फ्लाईओवर निर्माण में हुई देरी, भाजपा नेता ने जल्द पूरा कराने की करी मांग 

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के आवरण अग्रवाल ‘श्रेष्ठ’ और ईशांत शर्मा ‘ईशू’ को मिला मानक यूथ आइकॉन अवार्ड-2026


Featured News