-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जन्मेजय हत्याकांड: बसपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक सहायता देकर निष्पक्ष जांच की करी गई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती जिले की महादेवा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के थाल्हापार गांव में जन्मेजय की निर्मम हत्या के मामले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती जिले की महादेवा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के थाल्हापार गांव में जन्मेजय की निर्मम हत्या के मामले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिला और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। बसपा नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी और उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। बसपा नेताओं ने कहा कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों और कथित साजिशकर्ताओं की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। पार्टी नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। यदि समय रहते न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो बहुजन समाज पार्टी सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक आवाज उठाएगी। प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बस्ती मंडल के वरिष्ठ नेताओं कल्पनाथ बाबू, राम सूरत चौधरी, धर्मदेव प्रियदर्शी, मुख्य मंडल प्रभारीगण और बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम सहित हजारों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
