Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/07/2026 01:53:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/07/2026 01:53:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना दुधारा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे/फट्टे भी बरामद किए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना दुधारा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे/फट्टे भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुधारा श्री अमित कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को पंचावा मोड़ के पास से तीन नामजद अभियुक्तों अनिल कुमार पुत्र ज्ञान दास, रोहित कुमार पुत्र राम सुभग तथा राहुल कुमार पुत्र मोलहू प्रसाद, निवासी टेकन्सी (थाना दुधारा) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को पुरानी रंजिश के चलते अहिरौली तिराहे पर साधू पान की दुकान के पास आरोपियों ने अपने ही गांव के अजय कुमार की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर दोबारा मारपीट की। गंभीर सिर की चोट लगने से अजय कुमार कोमा में चले गए थे और उपचार के दौरान 7 जुलाई 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि अजय कुमार की मौत के बाद तीनों आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर पंचावा मोड़ पर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर अहिरौली तिराहे के पास खेत से वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे/फट्टे भी बरामद किए गए।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामसूरत प्रसाद, उपनिरीक्षक सतीश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल रंजन कौशल, कांस्टेबल भूपेन्द्र दूबे, सोनू यादव, मनीष वर्नवाल, अरविन्द गौड़ तथा आरक्षी रत्नेश अग्रहरी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती को ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कंपोजिट विद्यालय का किया शिलान्यास

राजस्थान: जयपुर में 11-12 जुलाई को लगेगा 'श्री उत्सव' प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता और स्वावलम्बन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में दर्दनाक हादसा, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को हायर सेंटर रेफर, परिवार में मातम

उत्तर प्रदेश: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत धनपुरी में वृक्षारोपण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: पहली बारिश में बदहाल हुआ उसरा शहीद–उपाधि मार्ग, जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा


Featured News