Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में डांडिया महोत्सव की मची धूम, माता रानी के जयकारों से गूंजा परिसर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dinesh Kumar Gupta , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 16/10/2026 11:30:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 16/10/2026 11:30:34 am
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा नवरात्र के पावन अवसर पर कुंती नगर स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में डांडिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया।

विस्तार

बिहार: नवादा नवरात्र के पावन अवसर पर कुंती नगर स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में डांडिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर माता रानी के जयकारों और देवी गीतों से गूंज उठा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भक्ति, उल्लास और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी गायन और नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा सातवीं और आठवीं की आराध्या, निकिता, रंजल, अनुप्रिया, आस्था और परिणिति ने 'आए मेरे भवन' गीत प्रस्तुत किया। वहीं, कक्षा ग्यारहवीं की अनुराधा कुमारी ने 'मन लेके आना माता रानी के भवन में' गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

नृत्य प्रस्तुतियों में कक्षा चौथी की आस्था, सत्या, करिना, आरोही, सुहानी, श्रेयाजंन, श्रेया, अंशु और पलक ने 'हाथ जोड़ के खड़ी हूं' गीत पर आकर्षक नृत्य किया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने 'ओ आए मेरे भवन' गीत पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं, कक्षा नौवीं के रितांश राज ने 'माई के दरबार में' गीत गाकर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा कक्षा सातवीं की पलक, आरोही, श्रेया, मेधा, रचना और उनके साथियों ने 'हे राम, सबसे बड़ा तेरा नाम है' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं की दीक्षा, अलिशा, लक्ष्मी, रिंकी, चांदनी, प्रिया और उनके साथियों ने 'थाकड़ नारी' गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं, कक्षा नौवीं की सुहानी, शिवांशी, रिया, अनामिका, आस्था और प्रमुखा ने 'अपनी संतोषी मां' गीत के माध्यम से भक्ति भाव की सुंदर अभिव्यक्ति की।

कार्यक्रम के दौरान निशांत अंकित, अदिति प्रियल, ज्योत्सना और अंशिका ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। उनकी प्रभावशाली उद्घोषणा ने कार्यक्रम को और भी रोचक बनाया। विद्यालय में इस महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और सामूहिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ डांडिया महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व को भी उजागर किया।


Featured News